Important Links
भारतीय व्रत, त्योहार व मेले |
उत्सव या त्योहार को मनाने के नियम है। उत्सवों में पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। उत्सव के आयोजन या इन्हें मनाने का अभिप्राय जीवन से दुःख मिटाना व सुख प्राप्ति है। उत्सव मनाने का अन्य उद्देश्य प्रकृति व ईश्वर के प्रति आभार प्रकट करना भी है। सागर पार बसे इस छोटे से देश न्यूज़ीलैंड में भी अपने तीज-त्योहार यथावत् रहें ऐसी हमारी भावना है। हमारे इस प्रयास में आप अपनी सामग्री का सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। |
Articles Under this Category |
वामनावतार रक्षाबंधन पौराणिक कथा - भारत-दर्शन संकलन |
एक सौ 100 यज्ञ पूर्ण कर लेने पर दानवेन्द्र राजा बलि के मन में स्वर्ग का प्राप्ति की इच्छा बलवती हो गई तो का सिंहासन डोलने लगा। इन्द्र आदि देवताओं ने भगवान विष्णु से रक्षा की प्रार्थना की। भगवान ने वामन अवतार लेकर ब्राह्मण का वेष धारण कर लिया और राजा बलि से भिक्षा मांगने पहुँच गए। उन्होंने बलि से तीन पग भूमि भिक्षा में मांग ली। |
more... |
इन्द्र और महारानी शची | भविष्य पुराण - भारत-दर्शन संकलन |
भविष्य पुराण की एक कथा के अनुसार एक बार देवता और दैत्यों (दानवों ) में बारह वर्षों तक युद्ध हुआ परन्तु देवता विजयी नहीं हुए। इंद्र हार के भय से दु:खी होकर देवगुरु बृहस्पति के पास विमर्श हेतु गए। गुरु बृहस्पति के सुझाव पर इंद्र की पत्नी महारानी शची ने श्रावण शुक्ल पूर्णिमा के दिन विधि-विधान से व्रत करके रक्षासूत्र तैयार किए और स्वास्तिवाचन के साथ ब्राह्मण की उपस्थिति में इंद्राणी ने वह सूत्र इंद्र की दाहिनी कलाई में बांधा जिसके फलस्वरुप इन्द्र सहित समस्त देवताओं की दानवों पर विजय हुई। |
more... |
महाभारत संबंधी कथा - भारत-दर्शन संकलन |
महाभारत काल में द्रौपदी द्वारा श्री कृष्ण को तथा कुन्ती द्वारा अभिमन्यु को राखी बांधने के वृत्तांत मिलते हैं। |
more... |
रक्षा बंधन का ऐतिहासिक प्रसंग - भारत-दर्शन संकलन |
राजपूत जब लड़ाई पर जाते थे तब महिलाएं उनको माथे पर कुमकुम तिलक लगाने के साथ-साथ हाथ में रेशमी धागा भी बाँधती थी। इस विश्वास के साथ कि यह धागा उन्हें विजयश्री के साथ वापस ले आएगा। |
more... |
रक्षा बंधन - चंद्रशेखर आज़ाद का प्रसंग - भारत-दर्शन संकलन |
बात उन दिनों की है जब क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद स्वतंत्रता के लिए संघर्षरत थे और फ़िरंगी उनके पीछे लगे थे। |
more... |
रक्षा बंधन साहित्यिक संदर्भ - भारत-दर्शन संकलन |
अनेक साहित्यिक ग्रंथों में रक्षाबंधन के पर्व का विस्तृत वर्णन मिलता है। हरिकृष्ण प्रेमी के ऐतिहासिक नाटक, 'रक्षाबंधन' का 98वाँ संस्करण प्रकाशित हो चुका है। मराठी में शिंदे साम्राज्य के विषय में लिखते हुए रामराव सुभानराव बर्गे ने भी एक नाटक लिखा है जिसका शीर्षक है 'राखी उर्फ रक्षाबंधन'। |
more... |
फिल्मों में रक्षा-बंधन - भारत-दर्शन संकलन |
'राखी' और 'रक्षा-बंधन' पर अनेक फ़िल्में बनीं और अत्यधिक लोकप्रिय हुई, इनमें से कुछ के गीत तो मानों अमर हो गए। इनकी लोकप्रियता आज दशकों पश्चात् भी बनी हुई है। |
more... |
15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस - राष्ट्रीय पोर्टल |
"रात 12 बजे जब दुनिया सो रही होगी तब भारत जीवन और स्वतंत्रता पाने के लिए जागेगा। एक ऐसा क्षण जो इतिहास में दुर्लभ है, जब हम पुराने युग से नए युग की ओर कदम बढ़ाएंगे... भारत दोबारा अपनी पहचान बनाएगा।" - पंडित जवाहरलाल नेहरू |
more... |
रक्षा बंधन का इतिहास व पौराणिक कथाएं - भारत-दर्शन संकलन |
रक्षा बंधन का त्यौहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। उत्तरी भारत में यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित है और इस त्यौहार का प्रचलन सदियों पुराना बताया गया है। इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए अपना स्नेहाभाव दर्शाते हैं। |
more... |
राखी - भारत-दर्शन संकलन |
रक्षा बंधन का त्यौहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। उत्तरी भारत में यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित है और इस त्यौहार का प्रचलन सदियों पुराना बताया गया है। इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए अपना स्नेहाभाव दर्शाते हैं। रक्षा बंधन का उल्लेख हमारी पौराणिक कथाओं व महाभारत में मिलता है और इसके अतिरिक्त इसकी ऐतिहासिक व साहित्यिक महत्ता भी उल्लेखनीय है। आइए, रक्षा-बंधन के सभी पक्षों पर विचार करें। रक्षा बंधन - वामनावतार कथा रक्षा बंधन - भविष्य पुराण की कथा महाभारत संबंधी कथा ऐतिहासिक प्रसंग चंद्रशेखर आज़ाद का प्रसंग साहित्यिक संदर्भ फिल्मों में रक्षा-बंधन ... |
more... |