भाषा राष्ट्रीय शरीर की आत्मा है। - स्वामी भवानीदयाल संन्यासी।

भाई दूज

भैया दूज

भाई-बहन का यह त्योहार
इसमें छुपा हुआ है प्यार।

इक-दूजे पर करते नाज़
भैया दूज आ गयी आज।

माथे पर चन्दन का टीका
बहन बिना सब होता फीका।

भैया तुझको तिलक लगा दूँ
चन्दा-सूरज तुझे दिला दूँ।

यह रिश्तों की है सौग़ात
याद रहे अम्मा की बात।

- रोहित कुमार 'हैप्पी'

 

प्रतिक्रियाएं (Comments) - 0

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप करें!

टिप्पणी लिखें (Write a Comment)

CAPTCHA

मेरी पसंदीदा रचनाएँ

आपने अभी तक कोई रचना सहेज कर नहीं रखी है।