प्रत्येक नगर प्रत्येक मोहल्ले में और प्रत्येक गाँव में एक पुस्तकालय होने की आवश्यकता है। - (राजा) कीर्त्यानंद सिंह।

मन्त्र वन्देमातरम्

 (काव्य) 
Print this  
रचनाकार:

 भारत-दर्शन संकलन | Collections

हर घड़ी हर बार हो हर ठाम वन्द्देमातरम्।
हर दम हमेशा बोलिये प्रिय मन्त्र वन्देमातरम्॥

हर काम मे हर बात में दिन रात वन्देमातरम्।
जपिये निरन्तर शुद्ध मन से नित्य वन्देमातरम॥

सोते समय, खाते समय, कल गान वन्देमातरम्।
आठो पहर दिल मे उठे मृदु तान वन्देमानरम् ॥

मुख में, हृदय में रात दिन हो जाप्य वन्देमातरन्।
नाड़ियों के रक्त का संचार वन्देमातरम्॥

तेग़ से सिर भी कटे, भूलो न वन्देमातरम्।
मौत की घड़ियां गुँजादो शुद्ध वन्देमातरम्॥

जेल में हो तो जपो यह जाप्य वन्देमातरम्।
बेड़ियों ही को बजाकर गाओ वन्देमातरम्॥

तीर, गोली, तोप की है आड़ वन्देमातरम्।
तेग़ बर्छी के लिये दृढ़ ढाल वन्देमातरम्॥

विश्वविजयी शत्रविजयी मन्त्र वन्देमातरम्॥
'इन्द्र" का दृढ़ कवच है यह शब्द वन्देमातरम्।

                                    - अज्ञात

 

Back
 
Post Comment
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश