यदि पक्षपात की दृष्टि से न देखा जाये तो उर्दू भी हिंदी का ही एक रूप है। - शिवनंदन सहाय।

बस...या ख़ुदा | कविता

 (काव्य) 
Print this  
रचनाकार:

 डॉ सुनीता शर्मा | न्यूज़ीलैंड

बेच रहे थे वह पानी
हवा और ज़मीन,
तब उसे लगता था
है मुश्किल खरीदनी
ही ज़मीन।

उसे कहाँ था मालूम
कि कभी डर के कारोबार
मौत के बाजार में,
नियम यूँ बदलेंगे
हवा बाज़ारों में बिकेगी
रूपये - पैसे से भी,
जिसकी किश्त न
चुक पाएगी।

सांसे होंगी बाकी
पर हवा नहीं,
नहीं.. कहीं...नहीं..
और एक दिन
अपने ही छूट जाएंगे
अपनों से ही यूँ कहीं,
अब कलम कांपती
दुआ -दवा -हवा...???
क्या लिखूँ ?
बस...या ख़ुदा...!!!

 

-डॉ॰ सुनीता शर्मा
 ऑकलैंड, न्यूज़ीलैंड
 ई-मेल: adorable_sunita@hotmail.com

Back
 
Post Comment
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश