देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।
फेसबुक बनाम फेकबुक (काव्य)    Print this  
Author:रोहित कुमार 'हैप्पी' | न्यूज़ीलैंड

'फेसबुक' में
'बुक' तो ठीक है, पर...
'फेस'- 'फेक' है,
क्योंकि-- 
होता कुछ है, बताते कुछ हैं
करते कुछ हैं, दिखाते कुछ हैं।

यहाँ, हर कोई
खुशहाल दीखता है।

वास्तव में,
ऐसा होता नहीं है--
जिसकी अम्मा और बीवी
हररोज लड़ती हैं,
इसपर
उनकी फोटो भी,
लगी है--
हँसती-मुसकुराती
जैसे, सच को चिढ़ाती।

- रोहित कुमार 'हैप्पी'
  न्यूज़ीलैंड। 

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें