देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।
 
कुंभनदास और अकबर कथा (कथा-कहानी)     
Author:भारत-दर्शन संकलन | Collections

कुंभनदास जी गोस्वामी वल्लभाचार्य के शिष्य थे। इनकी गणना अष्टछाप में थी। एक बार इन्हें अकबर के आदेश पर फतेहपुर सीकरी हाजिर होना पड़ा।

अकबर ने इनका यथेष्ठ सम्मान किया, तो भी इन्होंने इसे समय नष्ट करना समझा। बादशाह ने जब इनका गायन सुनने की इच्छा जताई तो इन्होंने यह भजन गाया:

"संतन का सिकरी सन काम ॥ टेक ॥
आवत जात पनहियाँ टूटीं, बिसरि गयो हरि नाम॥
जिनको मुख देखे दु:ख उपजत, तिनको करनी परी सलाम।
कुंभनदास लाल गिरधर बिन और सबै बे-काम॥"

सदैव परम दरिद्री रहने पर भी इन्होंने कभी किसी राजा-महाराजा से धन लेना स्वीकार नहीं किया।


प्रस्तुति: रोहित कुमार 'हैप्पी'

[भारत-दर्शन संकलन]

 

Previous Page  | Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश