देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।
 
वृन्द के नीति-दोहे (काव्य)     
Author:वृन्द

स्वारथ के सब ही सगे, बिन स्वारथ कोउ नाहिं ।
जैसे पंछी सरस तरु, निरस भये उड़ि जाहिं ।। १ ।।

मान होत है गुनन तें, गुन बिन मान न होइ ।
सुक सारी राखै सबै, काग न राखै कोइ ।। २ ।।

मूरख गुन समझै नहीं, तौ न गुनी में चूक ।
कहा भयो दिन को बिभो, देखै जो न उलूक ।। ३ ।।

विद्या-धन उद्यम बिना, कही जु पावै कौन ।
बिना डुलाए ना मिलें, ज्यों पंखे की पौन ।। ४ ।।

भले बुरे सब एकसों, जौ लो बोलत नाहिं ।
जान परत है काक पिक, ऋतु बसन्त के माहिं ।। ५ ।।

मधुर बचन तें जात मिट,'उत्तम जन अभिमान ।
तनिक सीत जल सों मिटे, जैसे दूध उफान ।। ६ ।।

सरसुति के भंडार की, बड़ी अपूरब बात ।
ज्यों खरचै त्यों-त्यों बढ़ै, बिन खरचै घटि जात ।। ७ ।।

सबै सहाय की सबल के, को उन निबल सहाय ।
पवन जगावत आग को, दीपहि देत बुझाय ।। ८ ।।

                                        - वृन्द

 

Previous Page  | Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश