अपनी सरलता के कारण हिंदी प्रवासी भाइयों की स्वत: राष्ट्रभाषा हो गई। - भवानीदयाल संन्यासी।
 
जननी जन्मभूमि (काव्य)     
Author:रामप्रसाद बिस्मिल

हाय! जननी जन्मभूमि छोड़कर जाते हैं हम, 
देखना है फिर यहाँ कब लौट कर आते हैं हम। 
स्वर्ग के सुख से भी ज्यादा सुख मिला हम को यहाँ, 
इसलिए तजते इसे, हर बार शर्माते हैं हम।
ऐ नदी-नालो! दरख्तो! पक्षियो! मेरा कसूर, 
माफ करना, जोड़ कर तुम से फर्माते है हम। 
माँ! तुझे इस जन्म में कुछ सुख न दे पाए कभी, 
फिर जनम लेंगे यहीं, यह कौल कर जाते हैं हम।।

-राम प्रसाद बिस्मिल

[बिस्मिल ने उपरोक्त पंक्तियाँ उन्होंने 'जननी-जन्मभूमि' के प्रेम मे सराबोर होकर फाँसी की कोठरी में लिखी थी।]

Previous Page  | Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश