यह संदेह निर्मूल है कि हिंदीवाले उर्दू का नाश चाहते हैं। - राजेन्द्र प्रसाद।

प्रीता व्यास की दो बाल ग़ज़लें (बाल-साहित्य )

Print this

Author: प्रीता व्यास

चाँद | बाल ग़ज़ल

सोचो कितना अच्छा होता
उतर ज़मीं पे आता चाँद

हाथ मिलाता, बातें करता
देर रात घर जाता चाँद

साथ हमारे खाना खाता
हँसता और हँसाता चाँद

श्वेत चांदनी वाली टॉफी
झोली भर-भर लाता चाँद

नई - नई बातें बतलाकर
सबका दिल बहलाता चाँद

अंतरिक्ष की सैर कराने
साथ हमें ले जाता चाँद

- प्रीता व्यास

 


मैना | बाल ग़ज़ल

मीठे गीत सुनाती मैना
सबको खुश कर जाती मैना

दिखने में तो छोटी सी है
लेकिन धूम मचाती मैना

रंग रूप की कैसी भी हो
हम सबको है भाती मैना

गाँव- शहर में, वन- उपवन में
स्वर संगीत सजाती मैना

नन्ही सी ये प्यारी प्यारी
रोता दिल बहलाती मैना

- प्रीता व्यास

 

Back

 
Post Comment
 
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश