प्रत्येक नगर प्रत्येक मोहल्ले में और प्रत्येक गाँव में एक पुस्तकालय होने की आवश्यकता है। - (राजा) कीर्त्यानंद सिंह।

हिंदी दिवस बारम्बार पूछे जाने वाले प्रश्न | Hindi Diwas FAQ (विविध)

Print this

Author: रोहित कुमार 'हैप्पी'

हिंदी दिवस बारम्बार पूछे जाने वाले प्रश्न  (Hindi Diwas FAQ)

 

हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

हिंदी दिवस हर वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है।


हिंदी दिवस 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है?

क्योंकि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से निर्णय लिया कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी।


हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा दिलवाने वाले किस हिंदी विद्वान का 14 सितंबर को जन्म दिवस होता है?

14 सितंबर को व्यौहार राजेंद्र सिंह / सिंहा (Beohar Rajendra Simha) का जन्म दिवस होता है। हिंदी को राजभाषा का दर्जा सरलता से नहीं मिल गया था, इसके पीछे लंबे संघर्ष की कहानी है। इस संघर्ष में व्यौहार राजेंद्र सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। अंतत: 14 सितंबर, 1949 को उनके 50वें जन्मदिवस पर हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा मिला।


पहला हिंदी दिवस कब मनाया गया था?

पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 में मनाया गया था।


हर वर्ष हिंदी दिवस मनाने का प्रस्ताव किसने किया था?

हर वर्ष हिंदी दिवस मनाने का प्रस्ताव राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा ने किया था।

भारत के अतिरिक्त किस अन्य देश में हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है?

भारत के अतिरिक्त फीजी में हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है।

प्रस्तुति: रोहित कुमार 'हैप्पी'

 

Back

 
Post Comment
 
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश