भारत की परंपरागत राष्ट्रभाषा हिंदी है। - नलिनविलोचन शर्मा।

रावण कौन | लघुकथा  (कथा-कहानी)

Print this

Author: अमित राज ‘अमित'

वो चारों-पाँचों शराब में धूत्त होकर, सुबह से ही रावण का पुतला बनाने में व्यस्त थे। सब बराबर लगे हुए थे।

हँसी-मजाक का सफर जारी था। धीरे-धीरे हँसी-मजाक गाली-गलोच में तब्दील हो गया। कुछ देर बाद वे आपस में झगड़ने लगे। धीरे-धीरे बात बढ़ती गई, झगड़ने ने भयानक रूप धारण कर लिया।

थोड़ी देर में अजीब-सा मंज़र था - किसी के दाँत टूट गए, किसी का हाथ टूटा था, किसी का पैर टूट गया, किसी का सिर फूटा!

रावण का पुतला यह सारा दृष्य ऐसे देख रहा था, मानो पूछना चाह रहा हो कि आखिर रावण कौन? मैं या ये?


अमित राज ‘अमित'
ग्राम-बूँटोली पो.बनियाना तह. लवाण
जिला दौसा (राज.)-303303
मो. न. 9414354745 8854886255
ई-मेल: amitrajamit480@gmail.com

 

 

Back

 
Post Comment
 
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश