भारत की परंपरागत राष्ट्रभाषा हिंदी है। - नलिनविलोचन शर्मा।
 

नित्य करो तुम योग (काव्य)

Author: शिवशंकर पटेल

उपभोग नहीं, उपयोग करो, नित्य करो तुम योग।
तन स्वस्थ, मन स्वच्छ, नहीं होगा कोई रोग ।।

सप्ताह में एक दिन बाइक, कार छोड़ो, करो साइकिल का प्रयोग।
इंधन बचत, प्रदूषण दूर शरीर पुष्ट करके देखो ओ हजूर।।

चाउमीन, पिज़्ज़ा, बर्गर छोड़ो दूध, दही, मट्ठा खाओ।
नशा, हिंसा, क्रोध त्यागो दया, धर्म, सत्य, अपनाओ।।

समय गतिशील है, प्रकृति परिवर्तनशील है करना नहीं वियोग।
मानव जीवन में जन्म लिया है, भारत देश में यह भी है संयोग।।
उपभोग नहीं, उपयोग करो, नित्य करो तुम योग।।

शिवशंकर पटेल
ई-मेल: twinkasinghal8@gmail.com

 

Back

 
Post Comment
 
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश