भारत की परंपरागत राष्ट्रभाषा हिंदी है। - नलिनविलोचन शर्मा।
 

रोटी की कीमत  (काव्य)

Author: महेन्द्र देवांगन 'माटी'

रोजी रोटी पाने खातिर, भटके सारे लोग ।
कोई बंदा भूखा सोता, कोई छप्पन भोग।।

दिन रात मेहनत करते हैं, पाते हैं तब चैन ।
सर्दी गर्मी बरसातों में, करे गुजारा रैन।।

शीश महल में रहने वाले, वो क्या जाने मोल।
भूख प्यास भी क्या होती है, करते बातें तोल।।

रोटी की कीमत तुम जानों, कभी न इसको फेंक।
भूखे को तुम रोज खिलाओ, अपने हाथों सेंक।।

[सरसी छंद]


रचनाकार : महेन्द्र देवांगन "माटी"
(प्रेषक - सुपुत्री प्रिया देवांगन "प्रियू"
पंडरिया, जिला - कबीरधाम, छत्तीसगढ़
Mahendradewanganmati@gmail.com

 

Back

 
Post Comment
 
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश