भारत की परंपरागत राष्ट्रभाषा हिंदी है। - नलिनविलोचन शर्मा।
 

आत्मा की फांक  (काव्य)

Author: चरण सिंह अमी

"जो नहीं हैं मेरी बात से सहमत,
वे हाथ उठाकर
सहमति दें अपनी
कि, हाँ नहीं हैं वे सहमत।"

मेरी इस अपील पर
सभागार में छा गया सन्नाटा।

मैंने देखा,
धीरे-धीरे उठा रहा हूँ
मैं
अपना हाथ।

- चरणसिंह अमी
[अपूर्व अचम्भे की तरह]

 

Back

 
Post Comment
 
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश