भारत की परंपरागत राष्ट्रभाषा हिंदी है। - नलिनविलोचन शर्मा।
 

हम और वनवासी (काव्य)

Author: कुमार हर्ष

सुना है वनवासियों के चाँद से गहरे रिश्ते हैं।
उनकी ज़मीन और आसमान तो हमने छीन ही लिया
चलो चाँद भी छीन लाते हैं।

उसके छोटे-छोटे टुकड़े करके अपने घरों में लगा लेगें।
शायद इससे थोड़ी खुशी मिल जाए हमें।

पर आश्चर्य होता है वो वनवासी खुश कैसे हैं?
क्या पहाड़ियों और तालाबों ने ज़मीन दे दी उन्हें?
या पेड़ों और पत्तों ने आसमान दे दिया?

हम चाँद छीन भी लें तो
जुगनू की रोशनी में त्यौहार मना लेंगे वो।
इतना सबकुछ करने के बाद भी,
हम उनकी खुशी छीनकर आपस में बाँट नहीं सकते।

शायद, इसलिए की वनवासियों के आपस में भी गहरे रिश्ते हैं।
हम चाँद बाँटते हैं, वो खुशियाँ।

- कुमार हर्ष
kharsh@ar.iitr.ac.in

Back

 
Post Comment
 
 
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश