देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।
26 जनवरी पर भारत व ऑस्ट्रेलिया पर गूगल डूडल (विविध)  Click to print this content  
Author:भारत-दर्शन संकलन

26 जनवरी 2016: आज गूगल ने अपना डूडल भारत व आस्ट्रेलिया को समर्पित किया है। भारत का आज गणतंत्र-दिवस है व ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय-दिवस है।

Indian Republic Day 2016 - Google Doodle

भारत का डूडल गणतंत्र दिवस समारोह को समर्पित किया गया है। इसमें सीमा सुरक्षा बल के सिपाहियों को ऊंट पर मार्च करते दिखाया गया है। गूगल ने इस डूडल के माध्यम से भारत के 67वें गणतंत्र दिवस पर सम्मान दिया है।

डूडल में पगड़ी पहने सुसज्जित बैंडवालों को मार्शल संगीत बजाते एक पंक्ति में छह रंग बिरंगे ऊंटों की सवारी करते हुए दिखाया है। प्रत्येक ऊंट पर ‘गूगल' का एक अक्षर अंकित है। बीएसएफ देश का एक अकेला ऐसा बल है जिसे परिचालन और औपचारिक कर्तव्यों के लिए ऊंट दस्ता मिला हुए हैं। बीएसएफ द्वारा राजस्थान में भारत-पाक सीमा से सटे थार रेगिस्तान में गश्त करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है।

भारत पर आधारित यह डूडल आज (26 जनवरी 2016) को गूगल इंडिया पर प्रदर्शित किया जा रहा है। यह गूगल डूडल रॉबिन्सन वुड (Robinson Wood )कलाकार ने बनाया है।

 

ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय दिवस पर आधारित डूडल

 

Australian Day Google Doodle by Ineka Voigt

ऑस्ट्रेलिया के 'राष्ट्रीय दिवस' पर आज (26 जनवरी 2016) का गूगल डूडल 2015 की 'डूडल 4 गूगल' प्रतियोगिता की विजेता इनिका वोएगट (Ineka Voigt)की कलाकृति है। इनिका पिछले वर्ष केनबरा हाई स्कूल की छात्रा थी। इनिका का कहना है कि उसके चित्र की विषयवस्तु एक माँ के टूटे हुए सपने पर आधारित है। ऑस्ट्रेलिया पर आधारित यह डूडल आज (26 जनवरी 2016) को गूगल ऑस्ट्रेलिया पर प्रदर्शित किया जा रहा है। इनिका को गूगल की ओर से क्रोमबुक लैपटाप व नेक्सस टेबलेट व्यक्तिगत उपयोग के लिए व उसके स्कूल को दस हजार डालर के तकनीकी संसाधन पुरस्कार के रूप में दिए गए हैं।

इनिका वोएगट - आस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय दिवस के गूगल डूडल की कलाकार व विजेता

इनिका वोएगट - आस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय दिवस के गूगल डूडल की कलाकार व विजेता
[छायाचित्र : गूगल डूडल - Images: Google Doodles]

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें