देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।
भारत में 260 अरब का पुस्तक बाज़ार (विविध)  Click to print this content  
Author:भारत-दर्शन समाचार

भारत में पुस्तक का बाजार 260 अरब रुपए का हो गया है जो फिल्म के बाजार से भी दो गुना है।

विश्व प्रसिद्ध मार्केटिंग रिसर्च कम्पनी नेल्सन इंडिया के निदेशक (पुस्तक) विक्रांत माथुर ने हाल ही में फिक्की (FICCI) के पुस्तक प्रकाशन पर आयोजित सेमीनार में यह जानकारी दी। विक्रांत माथुर का कहना है कि पुस्तक बाज़ार फिल्म बाजार से लगभग दोगुना है। भारत में फिल्म बाजार 125.3 अरब का है। पुस्तक बाजार की तुलना यदि संगीत, रेड़ियो व गेमिंग बाज़ार से करें तो यह उनसे छह गुना है। भारत विश्व में पुस्तक प्रकाशन में छटे स्थान पर आता है और अँग्रेज़ी पुस्तकों के प्रकाशन में भारत दूसरे स्थान पर है।

भारत की अर्थ-व्यवस्था में प्रकाशन का विशेष योगदान रहा है। भारत में पुस्तकों की कीमत विश्व में न्यूनतम है।

 

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें