देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।
दूधनाथ को भारत-भारती सम्मान (विविध)  Click to print this content  
Author:भारत-दर्शन संकलन

भारत (1  नवंबर 2014 ): उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का वर्ष 2013 का शीर्ष सम्मान भारत भारती वरिष्ठ साहित्यकार दूधनाथ सिंह को दिया जाएगा। यह सम्मान पांच लाख रुपये का है।

चार लाख का लोहिया सम्मान ममता कालिया को देने की घोषणा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने की। पुरस्कार दिसंबर में वितरित किए जाएंगे।

इसके साथ चार लाख के अन्य पुरस्कारों में डा. सुरेश गौतम को हिंदी गौरव सम्मान, चन्द्रकांता को महात्मा गांधी साहित्य सम्मान, डा. कन्हैया सिंह को पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान, लाखन सिंह भदौरिया 'सौमित्र' को अवन्तीबाई साहित्य सम्मान और असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, गोवाहाटी को राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान देने की घोषणा की गई।

दो लाख रुपये का साहित्य भूषण सम्मान बैजनाथ प्रसाद शुक्ल, डा. राम सिंह यादव, डॉ. देवेन्द्र दीपक, पुन्नी सिंह, डॉ. महावीर सरन जैन, डॉ. कुसुम खेमानी, डॉ. शंभु नाथ, नुसरत नाहिद, जमुना प्रसाद उपाध्याय और विभूति नारायण राय को दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोक भूषण सम्मान जगदीश पीयूष, कला भूषण सम्मान सरोजनी श्रीवास्तव, विद्या भूषण सम्मान डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल, पत्रकारिता भूषण सम्मान प्रो. राममोहन पाठक, प्रवासी भारतीय हिंदी भूषण सम्मान मॉरिशस के प्रह्लाद रामशरण, बाल साहित्य भारती सम्मान डॉ. दिविक रमेश को दिया जाएगा।

दो लाख का सौहार्द सम्मान पंजाबी भाषा के साहित्यकार डॉ. गुरुशरण कौर जग्गी, मराठी के डॉ. रमेश यादव, मणिपुरी के डॉ. अरिबम ब्रजकुमार शर्मा और उड़िया के डॉ. अजय कुमार पटनायक, तमिल के डॉ. राम गोविंदराजन, कन्नड़ के डॉ. डी एन श्रीनाथ, कश्मीरी के डॉ. बीना बुदकी और उर्दू के शकील सिद्दीकी, बांग्ला के साधना सान्याल, तेलगु की मुनुकुट्ल पद्माराव, मलयालम के डॉ. एच परमेश्वरन, मैथिली में डॉ. देवशंकर नवीन और संस्कृत में डॉ. भागीरथ प्रसाद त्रिपाठी 'वागीश शास्त्री' को दिया जाएगा।

एक लाख रुपये का हिंदी विदेशी प्रसार सम्मान यू एस ए की डॉ. सुधा ओम ढींगरा और यूके की डॉ. कविता वाचक्नवी को देने की घोषणा की गई।

50 हजार रुपये के विश्वविद्यालयस्तरीय सम्मान डॉ. महेश आलोक और डॉ. सूर्यकांत को दिया जाएगा।

दो लाख रुपये का मधुलिमये साहित्य सम्मान योगीन्द्र द्विवेदी को,  पं. श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान प्रेम जन्मेजय  को और विधि भूषण सम्मान डॉ. सुरेन्द्र सहाय श्रीवास्तव को मिलेगा।



Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें