भारत की परंपरागत राष्ट्रभाषा हिंदी है। - नलिनविलोचन शर्मा।
कोरोना वायरस (विविध)  Click to print this content  
Author:भारत-दर्शन समाचार

कोरोनावायरस महामारी : वैश्विक प्रकोप पर नज़र

आधिकारिक गणना के अनुसार, कोरोनोवायरस महामारी (coronavirus pandemic) 1.1 मिलियन से अधिक लोगों को बीमार कर चुकी है। शनिवार दोपहर तक, कम से कम 62,000 लोग मारे गए हैं, और कम से कम 175 देशों में वायरस का पता चला है, जैसा कि ये नक्शे दिखाते हैं।

इस समय कोरोना का प्रकोप स्वास्थ्य से संबन्धित एक गंभीर सार्वजनिक विषय है, ज्यादातर लोग जो कोरोनोवायरस से पीड़ित हैं, वे गंभीर रूप से बीमार जान नहीं पड़ते और केवल कुछ लोगों को ही गहन देखभाल की आवश्यकता होती है। वृद्ध और अस्वस्थ लोग, जैसे हृदय या फेफड़ों की बीमारी, उच्च जोखिम में हैं।

 

कोरोना वायरस की वर्तमान परिस्थितियाँ

कोरोनोवायरस महामारी पूरे यूरोप में जारी है, इस समय चीन के बाहर चीन की तुलना में अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। सनद रहे कि यह महामारी चीन से आरंभ होकर पूरे विश्व में फैल चुकी है। माना जाता है कि मध्य चीन में 11 मिलियन लोगों के शहर वुहान में समुद्री भोजन और पोल्ट्री बाजार में इसका प्रकोप शुरू हो गया है। प्रकोप के सटीक आयामों को जानना मुश्किल है। सभी संक्रमित लोगों का परीक्षण और उपचार नहीं हो पाया। सिंगापुर जैसे कुछ देशों में अन्य की तुलना में अधिक सक्रिय परीक्षण और रोकथाम के प्रयास हुए हैं।

Previous Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश