प्रत्येक नगर प्रत्येक मोहल्ले में और प्रत्येक गाँव में एक पुस्तकालय होने की आवश्यकता है। - (राजा) कीर्त्यानंद सिंह।
फेसबुक की कहानी  (विविध)  Click to print this content  
Author:रोहित कुमार हैप्पी

फेसबुक

फेसबुक 4 फरवरी, 2004 को लोकार्पित की गई थी। फेसबुक दुनिया भर में सबसे बड़ा सामाजिक नेटवर्क है। 2019 के अंत में  इसके सक्रिय उपयोगकर्ता  की संख्या लगभग 2.5 बिलियन मासिक रही। 

फेसबुक 4 फरवरी, 2004 को फेसबुक 'TheFacebook' एक सामाजिक नेटवर्किंग सेवा के रूप में आरम्भ की गई थी।  इसकी स्थापना मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg ) ने अपने कॉलेज में अपने साथ रहें वाले ( रूममेट्स) और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के कुछ साथी-छात्रों एडुआर्डो सेवरिन (Eduardo Saverin ), एंड्रू मैककोलम (Andrew McCollum ), डस्टिन मोस्कोविट्ज़ (Dustin Moskovitz ) और क्रिस ह्यूजस (Chris Hughes ) के साथ मिलकर की थी।

आज फेसबुक के उत्तरी अमेरिका, लैटिन अमेरिका, यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका और एशिया प्रशांत सहित दुनिया भर के 70 शहरों में कार्यालय हैं।  विश्व स्तर पर इसके 15 डेटा सेंटर चल रहे हैं।  इसके 44,942 स्थायी  कर्मचारी हैं।  

2005 तक फेसबुक एक ऑनलाइन निर्देशिका (Directory ) थी, जो कॉलेजों में सामाजिक नेटवर्क के माध्यम से लोगों को जोड़ती थी। यह इस समय तक फेसबुक'द फेसबुक'  (www.thefacebook.com) नाम के डोमेन पर थी।  यह डोमेन आज भी 'फेसबुक' का ही है, और यदि आप इसपर जाते हैं तो आपको 'फेसबुक' पर रिडायरेक्ट कर दिया जाता है।  

जब फेसबुक की स्थापना हुई तो इसका उद्देश्य स्कूल/कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच सम्पर्क स्थापित करना था।  2005 तक साइट पर लिखा था: 

- साइट बहुत सारे स्कूलों के लिए खुली है, लेकिन अभी तक हर जगह नहीं है। हम इस पर काम कर रहे हैं।

- और, 'हां' हमने साइट को फिर से डिजाइन किया। यदि आप परिवर्तनों के बारे में पढ़ना चाहते हैं, तो इस लिंक पर जाएं।

आप फेसबुक का उपयोग निम्नलिखित के लिए कर सकते हैं:

-अपने विद्यालय के लोगों को देखने हेतु।
-यह देखने के लिए  कि लोग एक-दूसरे को कैसे जानते हैं।
-अपने वर्ग और समूहों के लोगों को खोजने के लिए।

बाद के दिनों में यह जन-साधारण के लिए उपलब्ध करवा दी गई और आगे की कहानी तो हम सब जानते हैं कि आज ढाई बिलियन लोग इसका प्रति मास उपयोग कर रहे हैं।  

भारत में जून 2019 तक इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 560,000,000 थी।  भारत इंटरनेट उपभोक्ता के रूप में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है लेकिन फेसबुक उपयोग में भारत विश्व में पहले स्थान पर है।  इसके फेसबुक उपयोगकर्ताओं की संख्या 300,000,000 है।

- रोहित कुमार 'हैप्पी'
   न्यूज़ीलैंड 

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश