भारत की परंपरागत राष्ट्रभाषा हिंदी है। - नलिनविलोचन शर्मा।
महात्मा गांधी सेंटर में स्वतन्त्रता दिवस समारोह सम्पन्न (विविध)  Click to print this content  
Author:रोहित कुमार 'हैप्पी'

Indian High Commissioner Addressing at MGC Auckland

10 अगस्त 2019 (न्यूज़ीलैंड): ऑकलैंड के महात्मा गांधी सेंटर में 10 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत के उच्चायुक्त मुक्तेश परदेशी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य जिनमें भारत के मानद कौंसल भाव ढिल्लो, भारतीय मूल के सांसद कंवलजीत बख्शी, परमजीत परमार, प्रियंका राधाकृष्णन, लेबर पार्टी के सदस्य व इनके अतिरिक्त इंडियन एसोसिएशन के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

भारत के उच्चायुक्त परदेशी ने अपने संबोधन में भारत और न्यूज़ीलैंड के संबंधों को और सुदृढ़ बनाने, न्यूज़ीलैंड में बसे भारतीयों को और अधिक एकजुट होकर काम करने पर बल दिया। उन्होंने कहा,"भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूरी है लेकिन आज के जमाने में इस दूरी को कम करने के भी बहुत से तरीके हैं।"

बहुत समय से न्यूज़ीलैंड में बसे भारतीय यहाँ से भारत के लिए सीधी उड़ान की मांग करते रहे हैं। इस विषय पर उन्होंने कहा,"सबका एक सपना है कि कभी न कभी भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच एक सीधी वायु सेवा हो।"

उच्चायुक्त ने सीधी उड़ान के विषय में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।

उच्चायुक्त के रूप में भारत आने से पहले भी वे 2002-2004 के बीच तीन बार न्यूज़ीलैंड आ चुके हैं। उस समय वे विदेश मंत्रालय में डिप्टी डायरेक्टर थे। जनसमुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने पाँच बिन्दुओं पर सशक्त रूप से काम किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया, वे हैं:

-दोनों देशों के बीच राजनैतिक संबंध प्रगाढ़ हों।
-द्विपक्षीय आपसी व्यापार में बढ़ोतरी हो।
-सांस्कृतिक संबंधों में बढ़ोतरी।
-दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाए जाएँ।
-सभी भारतीय समुदायों को एक सूत्र में पिरोकर, सशक्त रूप से काम हो।

इस अवसर पर यह भी घोषणा हुई कि अगला ‘भारत पर्व' (Festival Of India) 2020 में न्यूज़ीलैंड में मनाया जाएगा। पिछली बार यह पर्व फीजी में अक्टूबर 2017 से मार्च 2018 के बीच फीजी के विभिन्न नगरों में हुआ था।

सनद रहे कि भारत का स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को होता है लेकिन विदेशों में अधिकतर संस्थाओं द्वारा यह आयोजन अनेक कारणों से 15 अगस्त से पूर्व या 15 अगस्त के पश्चात आने वाले सप्ताहांत को आयोजित करते हैं। भारतीय उच्चायुक्त में आधिकारिक तौर पर इसका आयोजन 15 अगस्त को ही होता है।

- रोहित कुमार 'हैप्पी'  

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश