मुस्लिम शासन में हिंदी फारसी के साथ-साथ चलती रही पर कंपनी सरकार ने एक ओर फारसी पर हाथ साफ किया तो दूसरी ओर हिंदी पर। - चंद्रबली पांडेय।
हिंदी और अंग्रेजी सीखने के लिए गूगल का 'बोलो' एप (विविध)  Click to print this content  
Author:भारत-दर्शन समाचार

7 मार्च 2019 (भारत): गूगल भारत के बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी सिखाने का काम करेगी। गूगल ने 6 मार्च 2019 को नया एप ‘बोलो' लॉन्च किया है। यह एप प्राथमिक कक्षा के बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी सीखने में सहायता करेगा। अभी यह एप केवल भारत में ही इंस्टॉल किया जा सकता है।

Google Bolo App

कंपनी ने कहा है कि यह एप वॉइस रिकॉग्निशन तथा टेक्स्ट-टू-स्पीच तकनीक पर आधारित है। इसे सबसे पहले भारत में प्रस्तुत किया गया है। कंपनी के अनुसार इसमें एक एनिमेटेड पात्र है जो बच्चों को कहानियां पढ़ने के लिये प्रोत्साहित करेगा और किसी शब्द का उच्चारण करने में दिक्कत आने पर बच्चों की मदद करेगा। यह कहानी पूरा करने पर बच्चों का मनोबल भी बढ़ाती है।

इस एप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह ऑफलाइन भी काम कर सके। इस एप को इंस्टॉल करने के लिए केवल 50 एमबी स्पेस चाहिए।। इसमें हिंदी और अंग्रेजी की लगभग 100 कहानियां हैं।

यह एप गूगल प्ले स्टोर पर नि:शुल्क उपलब्ध है। यह एंड्रायड 4.4 (किटकैट) तथा इसके बाद के संस्करण वाले सारे डिवाइस पर चल सकता है। कश्यप ने कहा कि गूगल ने इस एप का उत्तर प्रदेश के करीब 200 गांवों में परीक्षण किया है। एप में बंगाली जैसी अन्य भारतीय भाषाओं को भी सम्मिलित करने पर विचार किया जा रहा है।

[ भारत-दर्शन समाचार ]

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश