अपनी सरलता के कारण हिंदी प्रवासी भाइयों की स्वत: राष्ट्रभाषा हो गई। - भवानीदयाल संन्यासी।
भारत व ऑस्ट्रेलिया पर गूगल डूडल (विविध)  Click to print this content  
Author:रोहित कुमार हैप्पी

26 जनवरी पर भारत व ऑस्ट्रेलिया पर गूगल डूडल

26 जनवरी 2019: आज गूगल ने अपना डूडल भारत व आस्ट्रेलिया को समर्पित किया है। भारत का आज गणतंत्र-दिवस है व ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय-दिवस है।

Republic Day of India 2019 - Google Doodle


इस राष्ट्रीय पर्व को समर्पित करते हुए ‘डूडल' में देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों के साथ ही जैविक विविधता को दर्शाया है। भारतीय गणतंत्र-दिवस को समर्पित इस डूडल में राष्ट्रपति भवन के सामने विविध रंगों से सुसज्जित गूगल लिखा हुआ है। हर अक्षर सांकेतिक रूप से एक कहानी कहता लगता है। गूगल का पहला अक्षर ‘जी' हरे रंग में है जिसे गोल्फ लिंक पर दिखाया गया है, ‘एल' कुतुब मीनार को दिखाता है, चौथे अक्षर ‘जी' को हाथी की सूंड की आकृति दी गई है जिसके नीचे राष्ट्रीय पक्षी मोर बना है।

यह डूडल अतिथि कलाकार ‘रेशमदेव आर' की कलाकृति है।

 

ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय दिवस पर आधारित डूडल

ऑस्ट्रेलिया के 'राष्ट्रीय दिवस' पर आज (26 जनवरी 2016) का गूगल डूडल पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के Fitzgerald River National Park की प्राकृतिक सुंदरता को समर्पित है। इस राष्ट्रीय उद्यान में पौधों की 1,800 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं जो विश्व में कहीं और उपलब्ध नहीं हैं। यहाँ 184 पक्षियों की प्रजातियाँ, 41 सरीसृप प्रजातियाँ, 12 मेंढक प्रजातियों के अतिरिक्त अनेक वन्य जीव पाए जाते हैं। इस डूडले में ‘हनी पोसम' (honey possum) को विशेष रूप से दर्शाया गया है।

Google Doodle 2019 on Australia Day


गूगल ने इससे पहले 2016 में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों पर 26 जनवरी को डूडल बनाए थे।

- रोहित कुमार ‘हैप्पी'

 

Previous Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

सर्वेक्षण

भारत-दर्शन का नया रूप-रंग आपको कैसा लगा?

अच्छा लगा
अच्छा नही लगा
पता नहीं
आप किस देश से हैं?

यहाँ क्लिक करके परिणाम देखें

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश