प्रत्येक नगर प्रत्येक मोहल्ले में और प्रत्येक गाँव में एक पुस्तकालय होने की आवश्यकता है। - (राजा) कीर्त्यानंद सिंह।
 
मोहन खेल रहे है होरी (काव्य)     
Author:शिवदीन राम

मोहन खेल रहे हैं होरी ।
गुवाल बाल संग रंग अनेकों, धन्य धन्य यह होरी ।।
वो गुलाल राधे ले आई, मन मोहन पर ही बरसाई ।
नन्दलाल भी लाल होगये, लाल लाल वृज गौरी ।।
गुवाल सखा सब चंग बजावे, कृष्ण संग में नांचे गावें ।
ऐसी घूम मचाई कान्हा, मस्त मनोहर जोरी ।।
नन्द महर घर रंग रंगीला, रंग रंग से होगया पीला ।
बहुत सजीली राधे रानी, वे अहिरों की छोरी ।।
शोभा देख लुभाये शिवजी, सती सायानी के है पिवजी ।
शिवदीन लखी होरी ये रंग में, रंग दई चादर मोरी ।।

-शिवदीन राम

 

 

Previous Page   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश