परमात्मा से प्रार्थना है कि हिंदी का मार्ग निष्कंटक करें। - हरगोविंद सिंह।
 
2017 का नोबेल काजुओ इशिगुरो को (विविध)     
Author:भरता-दर्शन समाचार

अक्टूबर, 2017: वर्ष 2017 के साहित्य का नोबेल पुरस्कार ब्रिटिश लेखक काजुओ इशिगुरो को देने की घोषणा की गई है।

"द रिमेंस ऑफ द डे" से मशहूर हुए उपन्यासकार काजुओ इशिगिरो का जन्म जापान में हुआ था लेकिन उनका परिवार ब्रिटेन में  बस गया था। इशिगिरो उस समय केवल 5 वर्ष के थे। वह तभी से ब्रिटेन में रहते हैं और अंग्रेजी में लिखते हैं।

नोबेल कमेटी ने पुरस्कार का एलान करते हुए अपने बयान में कहा है कि काजुओ इशिगुरो ने "अपने बेहद भावुक उपन्यासों से दुनिया के साथ संपर्क के हमारी मायावी समझ की गहराई पर से पर्दा उठाया," उन्हें इस साल का नोबेल पुरस्कार दिया जायेगा।

इशिगुरो को चार बार मैन बुकर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया और 1989 में उन्हें  'द रिमेंस ऑफ द डे' के लिये बुकर पुरस्कार मिला। आपने केंट यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था।

 

 

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश