जब से हमने अपनी भाषा का समादर करना छोड़ा तभी से हमारा अपमान और अवनति होने लगी। - (राजा) राधिकारमण प्रसाद सिंह।
 
प्रधानमंत्री मोदी का जन्म-दिवस (विविध)     
Author:भारत-दर्शन समाचार

भारत: (सितंबर, 17): प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति सहित विभिन्न मंत्रियों व गणमान्यों ने जन्म-दिवस की शुभ-कामनायें दीं।  राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री को शुभ-कामनायें दीं और प्रधानमंत्री ने भी ट्वीटर के माध्यम से उन्हें धन्यवाद दिया। 

प्रधानमंत्री ने अपने जन्म-दिवस पर अपनी माँ का आशीर्वाद लिया और कहा, "माँ की ममता, माँ का आशीर्वाद जीवन जीने की जड़ी-बूटी होता है।"

आज ट्वीटर पर प्रधानमंत्री को अनेक संदेश प्राप्त हुए।  यह बात उल्लेखनीय है कि प्राप्त संदेशों को उसी भाषा में उत्तर दिया गया जिस भाषा में मूल शुभ-कामना संदेश भेजा गया था। प्रधानमंत्री ने अंग्रेजी संदेशों का उत्तर अंग्रेज़ी व हिंदी का हिंदी में दिया।

हिंदी में संदेश भेजने वालों में राधा मोहन,  नरेंद्र सिंह तोमर,  कलराज व  उमा भारती का नाम उल्लेखनीय है।  शेष संदेश अंग्रेज़ी में भेजे गए थे।

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश