परमात्मा से प्रार्थना है कि हिंदी का मार्ग निष्कंटक करें। - हरगोविंद सिंह।
 
66 फुट लंबा, 99 फुट चौड़ा झंडा फहराया (विविध)     
Author:भारत-दर्शन समाचार

रांची, 23 जनवरी 2016 (भारत): रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज रांची में पहाड़ी मंदिर के पास सबसे उंचे खंभे पर देश के सबसे विशाल तिरंगे झंडे को फहराया।

पर्रिकर ने रांची में कहा, "नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 119वीं जयंती पर देश के सबसे लंबे, सबसे बड़े और सबसे खूबसूरत तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण करके मैं गर्वित महसूस कर रहा हूं।" झंडा 66 फुट लंबा, 99 फुट चौड़ा है जिसे 293 फुट उंचे खंभे पर फहराया गया।

कल तक फरीदाबाद में 250 फुट उंचे खंभे पर लहरा रहा 96 फुट गुणा 64 फुट परिमाप वाला झंडा देश का सबसे विशाल और लंबा तिरंगा झंडा था। इसे पिछले वर्ष फहराया गया था।

पहाड़ी मंदिर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर झंडा फहराने के बाद बिरसा मुंडा स्टेडियम में छात्रों के एक समूह को संबोधित करते हुए पर्रिकर ने झारखंड और राज्य के मुख्यमंत्री रघुबर दास को उन्हें यह शानदार अवसर देने के लिए आभार जताया।

इस अवसर पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री, उनके कैबिनेट के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश