देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।
 
सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की सुलभता  (विविध)     
Author:रोहित कुमार 'हैप्पी'

सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की सुलभता में न्यूज़ीलैंड 16वें स्थान पर

वाशिंगटन। न्यूज़ीलैंड सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की सुलभता संबंधी वैश्विक सूची में 16वें स्थान पर है ।  न्यूज़ीलैंड 2010 में 19वें स्थान पर थायानी 3 अंकों की बढ़त हुई है। इस सूची में कुल 167 देशों का सर्वेक्षण किया गया था। इस सूची में कोरिया शीर्ष पर है।

'भारत' सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की सुलभता संबंधी वैश्विक सूची में 131वें स्थान पर है जबकि देश में पिछले पांच साल में घरों-परिवारों में इंटरनेट और कम्प्यूटर बढ़ा है। 2010 में भारत 125वें स्थान पर था यानी 6 अंकों की गिरावट आई है। इस सूची में कुल 167 देशों का सर्वेक्षण किया गया था।

संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार यूनियन (ITU) की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया कि वैश्विक स्तर पर 3.2 अरब लोग ऑनलाइन हैं जो वैश्विक आबादी का 43.4 प्रतिशत है जबकि मोबाइल सेल्यूलर के ग्राहक 7.1 अरब हैं जोकि विश्व की कुल जनसंख्या के 95 प्रतिशत हैं।

इस सूची के अनुसार 2010 से 2015 के बीच विश्व भर में औसतन सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी अधिक सुलभ हुई है तथा स्थिति में सुधार हुआ है।

 

 

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश