परमात्मा से प्रार्थना है कि हिंदी का मार्ग निष्कंटक करें। - हरगोविंद सिंह।
 
हैंडरसन (ऑकलैंड) में मंदिर (विविध)     
Author:भारत-दर्शन संकलन

हैंडरसन (ऑकलैंड) में 6 जून को श्री राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा।  इस अवसर पर में मंदिर में साप्ताहिक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।  न्यूजीलैंड में पहले भी कई मंदिर हैं लेकिन 5 मिलियन की लागत से निर्मित यह मंदिर अपने आप में अनूठा है। 

श्री राम मंदिर चैरीटेबल ट्रस्ट ने इस मंदिर की आधारशिला 2011 में  रखी थी तथा विभिन्न औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत इस मंदिर का निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया गया था। इस मंदिर परिसर का निर्माण कार्य अब पूर्ण हो चुका है। इस भव्य मंदिर परिसर में 3 काम्पलैक्स निर्मित किए गए है। यहां एक साथ 1000 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

मंदिर में जहां रोजाना धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे वहीं पर अन्य कई तरह की सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। यूनिवर्सल सोसायटी ऑफ हिंदूज्म के अध्यक्ष राजन जैद के अनुसार मंदिर के शुभारंभ के अवसर पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले कलश यात्रा एवं अन्य कई तरह के धार्मिक प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। हिंदू कम्युनिटी के लिए यह बड़े ही सम्मान व प्रसन्नता की बात है कि न्यूजीलैंड में इस तरह के मंदिर का शुभारंभ होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन 21 जुलाई 2012 को किया गया था जिसके उपरांत मंदिर परिसर के निर्माण का कार्य आरम्भ किया गया था जोकि अब पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस मंदिर के निर्माण में प्रवीण कुमार जोकि एक उद्यमी होने के साथ-साथ कम्युनिटी कार्यकर्ता व ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं, के  अतिरिक्त कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र प्रसाद एवं श्री चरण के विशेष सहयोग से मंदिर निर्माण संभव हो पाया है।

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश