यदि पक्षपात की दृष्टि से न देखा जाये तो उर्दू भी हिंदी का ही एक रूप है। - शिवनंदन सहाय।
 
वरिष्ठ पत्रकार विनोद मेहता नहीं रहे (विविध)     
Author:भारत-दर्शन समाचार

मार्च 8, 2015: वरिष्ठ पत्रकार विनोद मेहता का निधन हो गया है।

वे आउटलुक मैगजीन के संस्थापक मुख्य संपादक थे। 73 वर्षीय विनोद मेहता ने एम्स में अंतिम सांस ली।

इंडिया टुडे के अलावा विनोद मेहता ने आउटलुक, संडे ऑब्जर्वर, द पायनियर जैसे पत्र-पत्रिकाओं का भी संपादन किया था। वे पत्रकारों की संस्था एडिटर्स गिल्ड के भी अध्यक्ष रहे थे।

मेहता का जन्म 1942 में रावलपिंडी में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। पीएम ने ट्विटर पर लिखा, "स्पष्ट और सीधे विचारों वाले विनोद मेहता एक शानदार पत्रकार और लेखक के रूप में याद किए जाएंगे। उनके निधन पर उनके परिवार के प्रति संवेदना।"

 

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश