देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।
 
अंतरराष्ट्रीय हिंदी लघु-कथा प्रतियोगिता 2014 के परिणाम (विविध)     
Author:भारत-दर्शन समाचार

विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी लघु-कथा प्रतियोगिता 2014 के परिणाम विश्व हिंदी दिवस 2015 (10 जनवरी) को घोषित किए गए। प्रतियोगिता को पाँच भौगोलिक क्षेत्रों में बांटा गया था जिनमें अफ्रीका व मध्य पूर्व, अमेरिका, एशिया व ऑस्ट्रेलिया (भारत के अतिरिक्त), यूरोप व भारत सम्मिलित हैं।

प्रत्येक भौगोलिक क्षेत्र के विजेताओं को प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। नकद पुरस्कारों में प्रथम पुरस्कार 300 अमरीकी डालर, द्वितीय 200 अमरीकी डालर व तृतीय पुरस्कार 100 अमरीकी डालर होगा।

विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

भौगोलिक क्षेत्र 1 : अफ्रीका व मध्य पूर्व

प्रथम पुरस्कार: दो विजेता -

श्री राज हीरामन (
मॉरीशस),
श्री कुमारदत्त गुदारी (
मॉरीशस)

द्वितीय पुरस्कार: तीन विजेता -

डॉ. अलका धनपत (
मॉरीशस)
श्री वशिष्ठ कुमार झमन (
मॉरीशस)
श्री अरविंदसिंह नेकितसिंह (
मॉरीशस)

तृतीय पुरस्कार : किसी को नहीं।


भौगोलिक क्षेत्र 2 : अमरीका

प्रथम पुरस्कार: रीनू पुरोहित (कनाडा)

द्वितीय पुरस्कार: कविता मालवीय (सूरीनाम)

तृतीय पुरस्कार: अशोक ओझा (न्यू जर्सी, अमरीका)


भौगोलिक क्षेत्र 3 : एशिया व ऑस्ट्रेलिया (भारत के अतिरिक्त)

प्रथम पुरस्कार: आरती शर्मा (ऑकलैंड, न्यूज़ीलैंड)

द्वितीय पुरस्कार: रिद्मा निशादिनि लंसकारा (श्री लंका)

तृतीय पुरस्कार: दो विजेता -

आद्या शुक्ला तिवारी (इंडोनेशिया),
प्रगीत कुंवर (ऑस्ट्रेलिया)


भौगोलिक क्षेत्र 4 : यूरोप


प्रथम पुरस्कार: दीपक कुमार चौरसिया (पेरिस, फ्राँस)
द्वितीय पुरस्कार: उषा वर्मा (यॉर्क, इंग्लैंड)
तृतीय पुरस्कार: पी. शर्मा (इंग्लैंड)


भौगोलिक क्षेत्र 5 : भारत

प्रथम पुरस्कार: हेमा चांदनी 'अंजुला' (मुंबई, महाराष्ट्र)
द्वितीय पुरस्कार: रेणुका बर्थवाल (राजस्थान)
तृतीय पुरस्कार: डॉ. पल्लवी प्रकाश (हरियाणा)

प्रतियोगिता में भारत सहित विश्व के अनेक हिंदी लघुकथाकारों ने भाग लिया था।

- रोहित कुमार 'हैप्पी', न्यूज़ीलैंड

#

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश