देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।
 
सर्दी का सूरज  (बाल-साहित्य )     
Author:पूर्णिमा वर्मन

सुबह-सुबह आ जाता सूरज
दंगा नहीं मचाता सूरज

ना आँधी, ना धूल पसीना
सरदी में मनभाता सूरज

छतरी लगा बाग में बैठो
पिकनिक रोज़ मनाता सूरज

बर्गर हो या पिज़ा, पेस्ट्री
सबके मज़े बढ़ाता सूरज

नरम दूब पर छाया रहता
यहाँ वहाँ इतराता सूरज

दिन भर मेरे साथ खेलता
शाम ढले घर जाता सूरज

-पूर्णिमा वर्मन

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश