देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।
 
अंतरराष्ट्रीय हिंदी कविता प्रतियोगिता (विविध)     
Author:भारत-दर्शन समाचार
अंतरराष्ट्रीय हिंदी कविता प्रतियोगिता
विश्व हिंदी दिवस 2014 के उपलक्ष्य में विश्व हिंदी सचिवालय (मॉरीशस) एक 'अंतरराष्ट्रीय हिंदी कविता प्रतियोगिताका आयोजन कर रहा है।

प्रतियोगिता के लिए काव्य की कोई भी विधा (कविता, गीत, ग़ज़ल) प्रेषित की जा सकती है। विश्व हिंदी सचिवालय द्वारा स्वीकार की जाएगी।

प्रतिभागियों की ओर से प्रविष्टियाँ आमंत्रित हैं। प्रतियोगिता को पाँच भौगोलिक क्षेत्रों में बांटा गया है - अफ्रीका व मध्य पूर्व, अमेरिका, एशिया व आस्ट्रेलिया (भारत के अतिरिक्त), यूरोप व भारत।

प्रत्येक क्षेत्र के विजेताओं को प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। नकद पुरस्कारों में पहला 300 अमरीकी डालर, दूसरा 200 अमरीकी डालर व तीसरा 100 अमरीकी डालर होगा।

प्रविष्टि डाक, ई-मेल, या फ़ैक्स द्वारा 10 नवंबर, 2013 तक सचिवालय को प्राप्त हो जानी चाहिए।

कृपया निम्न पते पर सम्पर्क करें:

World Hindi Secretariat
Swift Lane, Forest Side
Mauritius


#

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश