परमात्मा से प्रार्थना है कि हिंदी का मार्ग निष्कंटक करें। - हरगोविंद सिंह।
 
अभिमन्यु अनत को सर्वोच्च साहित्य सम्मान (विविध)     
Author:भारत-दर्शन समाचार
अभिमन्यु अनत को साहित्य अकादमी मानद महत्तर सदस्यता

9 अक्टूबर:  अभिमन्यु अनत को साहित्य अकादमी ने मानद महत्तर सदस्यता (ऑनरेरी फेलोशिप) का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया है।

अकादमी द्वारा भारतीय साहित्यकारों को प्रदान किया जाने वाला 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' भारत में दिए जाने वाले सर्वोच्च साहित्यिक सम्मानों में से है। इसके अतिरिक्त साहित्य अकादमी किसी लेखक का सर्वोच्च सम्मान उसे अपना 'महत्तर सदस्य' चयनित करके करती है। यह सम्मान विशिष्ट साहित्यकारों के लिए सुरक्षित है और एक समय में 21 महत्तर सदस्य हो सकते हैं।

विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस की विज्ञप्ति के अनुसार, अकादमी ने अपनी 23 अगस्त 2013 की चेन्नै बैठक में अभिमन्यु अनत को यह सदस्यता देने का निर्णय अकादमी के संविधान अनुसार श्रेष्ठ विदेशी लेखको के निर्वाचन कर सकने के अंतर्गत लिया था।

अकादमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवासराव द्वारा प्रेषित पत्र में कहा गया है कि श्री अभिमन्यु अनत को 'सम्मानित करते हुए साहित्य अकादमी स्वयं सम्मानित हो रही है।'

श्री अभिमन्यु अनत ने हिंदी शिक्षण, रंगमंच, हिंदी प्रकाशन आदि अनेक क्षेत्रों में कार्य किए हैं और लाल पसीना, लहरों की बेटी, एक बीघा प्यार, गांधीजी बोले थे आदि उपन्यासों, केक्टस के दाँत, गुलमोहर खोल उठा इत्यादि कविता संग्रहों तथा अपने सम्पादकीय व अन्य आलेखों के माध्यम से गत 5० वर्षो से हिंदी साहित्य को एक वैश्विक पहचान देने के लिए प्रयासरत रहे हैं।

अभिमन्यु अनत को अपनी साहित्य सेवा के लिए इससे पूर्व भारत, मॉरीशस और विश्व स्तर पर अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं । सोवियत लैंड नेहरु पुरस्कार, मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, यशपाल पुरस्कार, जनसंस्कृति सम्मान तथा उप्र. हिंदी संस्थान पुरस्कार के अतिरिक्त अनेक विश्वविद्यालयों द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

मॉरीशस स्थित विश्व हिंदी सचिवालय ने मार्च 2013 में मॉरीशसीय हिंदी साहित्य शताब्दी समारोह के अंतर्गत अभिमन्यु जी को विशेष सम्मान प्रदान किया था।

अभिमन्यु अनत का साहित्य अनेक विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में सम्मलित है तथा उनपर अनेक शोधकार्य किए जा चुके हैं। उनकी रचनाओं का अनुवाद अंग्रेज़ी, फ्रेंच सहित अनेक भाषाओं में किया गया है। 

#


Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश