परमात्मा से प्रार्थना है कि हिंदी का मार्ग निष्कंटक करें। - हरगोविंद सिंह।
 
राष्ट्रपति ने हिंदी दिवस पर राजभाषा पुरस्कार प्रदान किए (विविध)     
Author:भारत दर्शन समाचार

भारत के राष्ट्रपति, श्री प्रणब मुखर्जी ने 14 सितंबर 2013 ( हिंदी दिवस) को विज्ञान भवन में, हिंदी के प्रयोग में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए, विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/राष्ट्रीयकृत बैंकों को पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि राजभाषा पुरस्कार हिंदी के यथा-संभव अधिक से अधिक प्रयोग के लिए प्रोत्साहन प्रदान करेंगे| उन्होंने कहा कि आम आदमी की भाषा के रूप में, हिंदी राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुँचने में हिंदी को विशेष योगदान देना है। अतः हमें हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहन देना चाहिए। तकनीकी विषयों पर पुस्तकें हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें इंटरनेट पर भी हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाओं के प्रयोग को प्रोत्साहन देने के लिए मिल-जुलकर प्रयास करनें होंगे।


Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश