देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।
 
तीन प्रकाशनों का लोकार्पण (विविध)     
Author:भारत-दर्शन समाचार

27 जनवरी 2022 (न्यूज़ीलैंड): भारत के गणतन्त्र दिवस के अवसर पर भारत के उच्चायुक्त मुक्तेश कुमार परदेशी ने तीन प्रकाशन लोकार्पित किए। इनमें 'माओरी की 101 कहावतें', 'इंडियन कम्युनिटी ई-डायरेक्टी' और 'एक्सपोर्टिंग टू न्यूज़ीलैंड' सम्मिलित हैं। ये तीनों प्रकाशन विभिन्न संस्थाओं द्वारा भारत के उच्चायोग के सहयोग से प्रकाशित किए गए हैं। 


माओरी की 101 कहावतों के प्रकाशन की परियोजना 'भारत के 75वें स्वतन्त्रता दिवस' के अवसर पर आरंभ की गई और हर सप्ताह चार माओरी कहावतें प्रकाशित की गईं। यह पुस्तिका भारत के उच्चायुक्त की प्रेरणा से आरंभ हुई, इसका सम्पादन रोहित कुमार 'हैप्पी' ने किया है।  इसके अनुवाद में संपादक के अतिरिक्त प्रीता व्यास और डॉ पुष्पा भारद्वाज-वुड का सहयोग रहा है। उच्चायोग की ओर से दुर्गा दास, द्वितीय सचिव ( संस्कृति एवं प्रेस) व इशांत घुलियानी इसके परामर्श मण्डल में सम्मिलित हैं। इस पुस्तिका में माओरी कहावतों के अंग्रेज़ी व हिंदी में भावानुवाद दिए गए हैं। 

'इंडियन कम्युनिटी ई-डायरेक्टी' में न्यूज़ीलैंड में भारतीय संस्थाओं के संपर्क उपलब्ध हैं और 'एक्सपोर्टिंग टू न्यूज़ीलैंड' में एक्सपोर्ट से संबंधी जानकारी है। 26 जनवरी को वैलिंग्टन के 'इंडिया हाउस' में इन सभी प्रकाशनों को लोकार्पित किया गया। 

[भारत-दर्शन समाचार]

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश