देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।
 
होली | बाल कविता (बाल-साहित्य )     
Author:गुलशन मदान

रंगों का त्योहार है होली
खुशियों की बौछार है होली

लाल गुलाबी पीले देखो
रंग सभी रंगीले देखों

पिचकारी भर-भर ले आते
इक दूजे पर सभी चलाते

होली पर अब ऐसा हाल
हर चेहरे पर आज गुलाल

आओ यारो इसी बहाने
दुश्मन को भी चलो मनाने

-गुलशन मदान

 

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश