जब से हमने अपनी भाषा का समादर करना छोड़ा तभी से हमारा अपमान और अवनति होने लगी। - (राजा) राधिकारमण प्रसाद सिंह।
 
ऑस्ट्रेलिया में भारत के नए उच्चायुक्त, मनप्रीत वोहरा ने अपना पदभार संभाला (विविध)     
Author:भारत-दर्शन समाचार

28 अप्रैल 2021 (न्यूज़ीलैंड): ऑस्ट्रेलिया में भारत के नए उच्चायुक्त, मनप्रीत वोहरा ने अपना पद संभाल लिया है।

ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त, मनप्रीत वोहरा, भारतीय विदेश सेवा के 1988 बैच के अधिकारी हैं। आप इससे पूर्व मैक्सिको में भारत के राजदूत रहे हैं। आप अनेक देशों के राजदूत और उच्चायुक्त रहे हैं। भारत के विदेश मंत्रालय ने मार्च में आपकी नियुक्ति की घोषणा की थी।

ऑस्ट्रेलिया पहुँचने पर उच्चायुक्त, मनप्रीत वोहरा ने ट्वीट कर कहा, "मैं कैनबरा पहुंचने और यहाँ भारत के उच्चायुक्त के रूप में अपना कार्य आरंभ करने के लिए रोमांचित हूँ।  मैं मेक्सिको, भारत और ऑस्ट्रेलिया के सहयोगियों को धन्यवाद देता हूँ,  जिन्होंने इसे सुखद बनाया और महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।" 

न्यूज़ीलैंड में भारत के उच्चायुक्त, मुक्तेश परदेशी ने उच्चायुक्त, मनप्रीत वोहरा को शुभकामनाएं दी हैं।  न्यूज़ीलैंड के भारतीय उच्चायुक्त, मुक्तेश परदेशी भी पहले मैक्सिको में भारत के राजदूत रहे हैं। आप 2019 तक वहां के राजदूत रहे हैं।

[भारत-दर्शन समाचार]

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश