परमात्मा से प्रार्थना है कि हिंदी का मार्ग निष्कंटक करें। - हरगोविंद सिंह।
 
नरेंद्र कोहली का कोरोना से निधन (विविध)     
Author:भारत-दर्शन समाचार

17 अप्रैल 2021 (भारत) : हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र कोहली का शनिवार, 17 अप्रैल  को कोविड संक्रमण से निधन हो गया।

81 वर्षीय नरेंद्र कोहली कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे और उन्हें 11अप्रैल को दिल्ली के सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नरेंद्र कोहली के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'प्रख्यात साहित्यकार डॉ. नरेन्द्र कोहली के निधन से बहुत दुख हुआ। हिंदी साहित्य जगत में उनका विशेष योगदान रहा है। उन्होंने हमारे पौराणिक आख्यानों को आधुनिक परिप्रेक्ष्य में विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया। पद्मश्री से सम्मानित श्री कोहली के परिवार और पाठकों के प्रति मेरी शोक संवेदना।'

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रद्धांजलि दी है, "सुप्रसिद्ध साहित्यकार नरेंद्र कोहली जी के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है। साहित्य में पौराणिक और ऐतिहासिक चरित्रों के जीवंत चित्रण के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!"

कोहली का महाभारत पर आधारित उनका विशाल उपन्यास 'महासमर' तथा स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित उपन्यास 'तोड़ो कारा तोड़ो' काफी लोकप्रिय हुए।

[भारत-दर्शन समाचार]

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश