देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।
 
हेलेन क्लार्क विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के नए पद पर (विविध)     
Author:भारत-दर्शन समाचार

न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधान मंत्री, 'हेलेन क्लार्क' विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के 'महामारी तैयारी और प्रतिक्रिया' दल की सह-अध्यक्ष नियुक्त

10 जुलाई 2020 (न्यूज़ीलैंड) :  विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍ल्‍यूएचओ) के महानिदेशक डॉ टेड्रोस एडनॉम घब्रेयसस ने 'महामारी तैयारी और प्रतिक्रिया' के लिए स्वतंत्र पैनल के सह-अध्यक्ष के रूप में हेलेन क्लार्क की नियुक्ति की है।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के महानिदेशक ने आज कोविड-19 महामारी पर दुनिया की प्रतिक्रिया का मूल्यांकन करने के लिए 'महामारी तैयारी और प्रतिक्रिया' (आई पी पी आर ) के लिए स्वतंत्र पैनल की शुरुआत की घोषणा की।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के सदस्य से संवाद करते हुए, महानिदेशक डॉ टेड्रोस एडनॉम घब्रेयसस ने कहा कि पैनल की अध्यक्षता न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधान मंत्री, 'हेलेन क्लार्क' और लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति 'एलेन जॉनसन सर्लिफ' करेंगे। 'क्लार्क' संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की अगुवाई कर चुकी हैं और 'सर्लिफ' को नोबेल 'शांति पुरस्कार' मिला हुआ है।

पूर्व प्रधान मंत्री 'क्लार्क' और पूर्व राष्ट्रपति 'सर्लिफ' को सदस्य देशों और विश्व के विशेषज्ञों के साथ व्यापक परामर्श की प्रक्रिया के माध्यम से चुना गया है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के महानिदेशक ने कहा, "मैं इस समीक्षात्मक अध्ययन प्रक्रिया के माध्यम से हमारी सहायता और मार्गदर्शन करने के लिए इन दो दृढ़ निश्चयी, स्वतंत्र नेताओं के अतिरिक्त किसी और की कल्पना नहीं कर सकता।"

'क्लार्क' 1999 से 2008 तक न्यूजीलैंड की 37 वीं प्रधान मंत्री रही हैं।  आप 2009 से 2017 तक संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की प्रशासक रही हैं। 

ज्ञात रहे कि न्यूज़ीलैंड की सरकार के सफल नेतृत्व व जनता की निष्ठा से कोविड-19 पर नियंत्रण करके विश्व के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। न्यूज़ीलैंड एक बार पूरी तरह 'कोरोना-मुक्त' हो चुका है लेकिन दूसरे देशों में फंसे अपने नागरिकों की घर वापसी के अभियान के चलते पुनः कुछ संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इस समय उन संक्रमित लोगों को एकांत में रखा गया है और पूरी सावधानी से उनका उपचार हो रहा है। पूरा देश एक बार फिर देश को 'कोरोना-मुक्त' बनाने में एकजुट होकर लग गया है। इस बीच पूर्व प्रधान मंत्री, 'हेलेन क्लार्क' का इस पद पर आसीन होना देशवासियों के बीच प्रसन्नता का विषय है।

[भारत-दर्शन]

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश