भारत की परंपरागत राष्ट्रभाषा हिंदी है। - नलिनविलोचन शर्मा।
 
141 को पद्म पुरस्कार (विविध)     
Author:भारत-दर्शन समाचार

इस बार कुल 141 को पद्म पुरस्कार दिए जा रहे हैं जिनमें 4 संयुक्त पद्म पुरस्कार भी सम्मिलित हैं। संयुक्त पुरस्कार जो दो व्यक्तियों को दिया जाता है, इसकी गणना एक की जाती है। अत: 141 पुरस्कार 145 व्यक्तियों को दिए जाएंगे। इस बार 7 को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।

पुरस्कार पाने वालों की सूची में 33 महिलाएं, 18 विदेशी/अनिवासी/भारतीय मूल के व्यक्ति भी सम्मिलित हैं। 12 व्यक्तियों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है जिनमें जॉर्ज फर्नांडिस (मरणोपरांत), अरुण जेटली (मरणोपरांत), सुषमा स्वराज (मरणोपरांत), पेजावरा मठ के महंत श्री विश्वेशातीर्थ (मरणोपरांत) सम्मिलित हैं।

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं, जो तीन श्रेणियों में विभक्त हैं - पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। पुरस्कार विभिन्न विषयों / गतिविधियों के क्षेत्रों अर्थात कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, नागरिक सेवा आदि के क्षेत्र के लिए दिए जाते हैं।

'पद्म विभूषण' असाधारण विशिष्ट सेवा के लिए, ‘पद्म भूषण' उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और 'पद्म श्री' किसी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्कारों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोह में प्रदान किया जाता है, जो प्रत्येक वर्ष मार्च/अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाता है।

 

पद्म विभूषण सम्मान

पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित शख्सियतों में जार्ज फर्नाडीज (मरणोपरांत), अरुण जेटली (मरणोपरांत), मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ, मेरी काम, छन्नू लाल मिश्रा, सुषमा स्वराज (मरणोपरांत)और श्री विश्वेशतीर्थ स्वामी जी श्री पेजावर अधोक्षजा मठ उडुपी (मरणोपरांत)सम्मिलित हैं।

पद्म भूषण

पद्म भूषण से सम्मानित हस्तियों में एम. मुमताज अली, मुअज्जम अली (मरणोपरांत), मुजफ्फर हुसैन बेग, अजय चक्रवर्ती, मनोज दास, बालकृष्ण दोशी, कृष्णअम्मल जगन्नाथ, नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री एससी जमीर, उत्तराखंड के जाने-माने पर्यावरणविद और समाजसेवी डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, शेरिंग लैंडल, प्रख्यात उद्योगपति आनंद महिंद्रा, नीलकंठ रामकृष्ण माधव मेनन (मरणोपरांत), पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रीकर (मरणोपरांत), प्रो. जगदीश सेठ, ओलंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और उद्योगपति वेणु श्रीनिवासन सम्मिलित हैं।


118 जिन्हें पद्मश्री मिलेगा:

1. गुरु शशधर आचार्य

2. डॉ. योगी एरोन

3. जय प्रकाश अग्रवाल

4. जगदीश लाल आहूजा

5. काजी मासूम अख्तर

6. ग्लोरिया एरीरा

7. खान जहीरखान बख्तियारखान

8. डॉ. पद्मावती बंदोपाध्याय

9. डॉ. सुषोवन बनर्जी

10. डॉ. दिगंबर बेहरा

11. डॉ. दमयंती बेसरा

12. पवार पोपटराव भागूजी

13. हिम्मता राम भांभू

14. संजीव बाखचंदानी

15. गफूरभाई एम. बिलाखिया

16. बॉब ब्लैकमैन

17. इंदिरा पी. पी. बोरा

18. मदन सिंह चौहान

19. उषा चूमर

20. लील बहादुर चेत्री

21. ललिता और सरोजा चिदंबरम (संयुक्त रूप से)

22. डॉ. वजिरा चित्रसेन

23. डॉ. पुरुषोत्तम दाधीच

24. उत्सव चरण दास

25. प्रो. इंद्र दासनायके (मरणोपरांत)

26. एच. एम. देसाई

27. मनोहर देवदास

28. ओइनम बेमबेम देवी

29. लिया डिस्किन

30. एम. पी. गणेश

31. डॉ. बैंगलोर गंगाधर

32. डॉ. रमन गंगाखेडकर

33. बैरी गार्डिनर

34. चेवांग मोटुप गोबा

35. भरत गोयनका

36. यदला गोपालराव

37. मित्राभानु गोटिया

38. तुलसी गौडा

39. सुजॉय के. गुहा

40. हरेकला हजबा

41. इनामुल हक

42. मधु मंसूरी हसमुख

43. अब्दुल जब्बार (मरणोपरांत)

44. बिमल कुमार जैन

45. मीनाक्षी जैन

46. ​​नेमनाथ जैन

47. शांति जैन

48. सुधीर जैन

49. बेनीचंद्र जमातिया

50. के. वी. संपत कुमार और सुश्री विदुषी जयलक्ष्मी के. एस. (संयुक्त रूप से)

51. करण जौहर

52. डॉ. लीला जोशी

53. सरिता जोशी

54. सी. कमलोवा

55. डॉ. रवि कन्नन आर.

56. एकता कपूर

57. यज्दी नौशीरवान करंजिया

58. नारायण जे. जोशी करयाल

59. डॉ. नरिंदर नाथ खन्ना

60. नवीन खन्ना

61. एस.पी. कोठारी

62. वी. के. मुनुसामी कृष्णपक्ष

63. एम. के. कुंजोल

64. मनमोहन महापात्रा (मरणोपरांत)

65. उस्ताद अनवर खान मंगनियार

66. कट्टंगल सुब्रमण्यम मणिलाल

67. मुन्ना मास्टर

68. अभिराज राजेंद्र मिश्रा

69. बिनापानी मोहंती

70. डॉ. अरुणोदय मोंडल

71. डॉ. पृथ्वींद्र मुखर्जी

72. सत्यनारायण मुनदूर

73. मणिलाल नाग

74. एन. चंद्रशेखरन नायर

75. डॉ. टेट्सु नाकामुरा (मरणोपरांत)

76. शिव दत्त निर्मोही

77. पु ललिबक्थंग पचुअउ

78. मुजिक्कल पंकजाक्षी

79. डॉ. प्रशांत कुमार पट्टनायक

80. जोगेंद्र नाथ फुकन

81. रहिबई सोमा पोपेरे

82. योगेश प्रवीण

83. जीतू राय

84. तरुणदीप राय

85. एस. रामकृष्णन

86. रानी रामपाल

87. कंगना रनौत

88. दलवई चलपति राव

89. शाहबुद्दीन राठौड़

90. कल्याण सिंह रावत

91. चिंताला वेंकट रेड्डी

92. डॉ. शांति रॉय

93. राधमोहन और साबरमती (संयुक्त रूप से)

94. बटाकृष्ण साहू

95. ट्रिनिटी साइओ

96. अदनान सामी

97. विजय संकेश्वर

98. डॉ. कुशाल कोंवर सरमा

99. सईद महबूब शाह कादरी उर्फ ​​सईदभाई

100. मोहम्मद शरीफ

101. श्याम सुंदर शर्मा

102. डॉ. गुरदीप सिंह

103. रामजी सिंह

104. वशिष्ठ नारायण सिंह (मरणोपरांत)

105. दया प्रकाश सिन्हा

106. डॉ. सैंड्रा देसा सूजा

107. विजयसारथी श्रीभाष्यम

108. काले शबी महबूब और शेख महबूब सुबानी (संयुक्त रूप से)

109. प्रदीप थलप्पिल

110. जावेद अहमद टाक

111. येशे दोरजी थोंग्ची

112. रॉबर्ट थुरमन

113. अगुस इंद्र उदयन

114. हरीश चंद्र वर्मा

115. सुंदरम वर्मा

116. डॉ. रोमेश टेकचंद वाधवानी

117. सुरेश वाडकर

118. प्रेम वत्स

[भारत-दर्शन समाचार]

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश