अनुमूला गीतेश सरमा ऑस्ट्रेलिया में भारत के नये उच्चायुक्त (विविध)     
Author:भारत-दर्शन समाचार

7 अक्टूबर 2019 (न्यूज़ीलैंड): वरिष्ठ राजनयिक अनुमूला गीतेश सरमा (A. GITESH SARMA ) को ऑस्ट्रेलिया में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। 1986 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी सरमा ए एम गोंडेन का स्थान लेंगे। इससे पहले सरमा विदेश मंत्रालय में अवर सचिव (यूरोप पूर्व) और निदेशक (मध्य एशिया) के रूप में कार्यरत रह चुके हैं।

7  अक्टूबर 2019 (न्यूज़ीलैंड): सरमा के पूर्व राजनयिक कार्यों में रूस, यूक्रेन, हांगकांग, पाकिस्तान और यूनाइटेड किंगडम में भारतीय मिशन सम्मिलित हैं। आप उज्बेकिस्तान में भारत के राजदूत और फिजी में भारत के उच्चायुक्त रह चुके हैं।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में विशेष कार्य अधिकारी(आईटी सक्षम सेवाएं) के रूप में कार्य किया। वह परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार में संयुक्त सचिव (विदेश संबंध) भी थे।

आपने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. (ऑनर्स) और राजनीति विज्ञान में एम.ए. किया है।

[भारत-दर्शन समाचार] 

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश