भारत की परंपरागत राष्ट्रभाषा हिंदी है। - नलिनविलोचन शर्मा।
 
न्यूज़ीलैंड में हिंदी पाँचवी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा  (विविध)     
Author:भारत-दर्शन समाचार

23 सितंबर 2019(न्यूज़ीलैंड): 2018 की जनगणना के परिणाम दर्शाते हैं कि न्यूज़ीलैंड में हिंदी पाँचवी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है।

न्यूज़ीलैंड में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में शीर्षस्थ पाँच भाषाएँ इस प्रकार है:

1) अँग्रेजी (English)
2) माओरी (te reo Maori)
3) सामोअन (Samoan)
4) चीनी भाषा (Northern Chinese)
5) हिंदी (Hindi)

अँग्रेजी बोलने वालों की संख्या 4,482,135 है, जोकि कुल जनसंख्या का 95.4 प्रतिशत है। इसके अतिरिक्त 185,955 (4%) लोग माओरी, 101,937 (2 %) लोग सामोअन, 95,253 (2%) लोग उत्तरी चीनी भाषा जिसमें मंड्रिन सम्मिलित है और 69,471 (1.5%) लोग हिंदी बोलते हैं।

उपरोक्त भाषाओं के अतिरिक्त 22,986 लोग सांकेतित भाषा का उपयोग करते हैं, जो कुल जनसंख्या का 0.5 प्रतिशत है।

- रोहित कुमार 'हैप्पी'

 

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश