यदि पक्षपात की दृष्टि से न देखा जाये तो उर्दू भी हिंदी का ही एक रूप है। - शिवनंदन सहाय।
 
गांधी दर्शन को पहुंचे नए उच्चायुक्त (विविध)     
Author:भरत-दर्शन समाचार

1 अगस्त 2019: न्यूज़ीलैंड में भारत के नए उच्चायुक्त मुक्तेश कुमार परदेशी ने गांधीजी की प्रतिमा पर जाकर उन्हें प्रणाम किया और सम्मान जताया।

गांधीजी की यह प्रतिमा वेलिंगटन के रेलवे स्टेशन के आगे वाले मैदान में लगी हुई है। इस प्रतिमा का लोकार्पण 2 अक्टूबर 2007 को वेलिंग्टन के तत्कालीन मेयर द्वारा न्यूज़ीलैंड के तत्कालीन गवर्नर जनरल व भारत के उच्चायुक्त की उपस्थिति में हुआ था।  

नए उच्चायुक्त, श्री मुक्तेश परदेशी (आईएफएस: 1991), मैक्सिको में भारत के राजदूत थे और उन्हें भारत सरकार ने इस वर्ष फरवरी में न्यूजीलैंड का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया था।

 

 

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश