यदि पक्षपात की दृष्टि से न देखा जाये तो उर्दू भी हिंदी का ही एक रूप है। - शिवनंदन सहाय।
 
न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को दस विकेट से पराजित किया (विविध)     
Author:भारत-दर्शन समाचार

1 जून 2019: मैट हेनरी और लॉकी फर्गुसन की घातक गेंदबाजी तथा सलामी जोड़ी की शानदार बल्लेबाजी से न्यूज़ीलैंड ने आईसीसी विश्व कप 2019 के अपने पहले मैच में शनिवार को पूर्व चैंपियन श्रीलंका को 203 गेंद शेष रहते हुए दस विकेट से पराजित कर दिया।

अभ्यास मैच में भारत को हराने वाले न्यूज़ीलैंड ने केवल 16.1 ओवर में बिना किसी हानि के 137 रन बनाकर अपने अभियान का सशक्त प्रदर्शन किया। मार्टिन गुप्टिल (51 गेंदों पर नाबाद 73) और कोलिन मुनरो (47 गेंदों पर नाबाद 58) ने कीवी टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया। न्यूज़ीलैंड ने विश्व कप में रिकार्ड तीसरी बार दस विकेट से जीत दर्ज की।

 

Previous Page  |  Index Page  |   Next Page
 
 
Post Comment
 
 
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश