भारत की परंपरागत राष्ट्रभाषा हिंदी है। - नलिनविलोचन शर्मा।
 

कौनसा हिंदी सम्मेलन?

 (विविध) 
 
रचनाकार:

 रोहित कुमार 'हैप्पी' | न्यूज़ीलैंड

आजकल दो हिंदी सम्मेलनों का आयोजन होता है। एक है विश्व हिंदी सम्मेलन (World Hindi Conference) और दूसरा है अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन (International Hindi Conference)।

अब आप कहेंगे भई, यह दो सम्मेलनों का औचित्य क्या है? यह तो भ्रामक है! आइए, इनके बारे में और अधिक जानकारी ले लें।

वैसे तो यह जानकारी उपलब्ध करवाना 'भारत सरकार', 'हिंदी सचिवालय', या 'हिंदी मीडिया' का काम है फिर भी शोधार्थियों, हिंदी प्रेमियों व भारत-दर्शन के पाठकों के लिए यह जानकारी हम उपलब्ध करवाए देते हैं।

विश्व हिंदी सम्मेलन (World Hindi Conference या WHC )   का आयोजन भारत सरकार करती है। इसका उद्देश्य हिंदी को विश्व स्तर पर प्रसारित और प्रचारित करना है जिससे वैश्विक स्तर पर हिंदी को स्थापित करने में सहायता मिल सके।

प्रथम विश्व हिन्दी की संकल्पना राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा द्वारा वर्ष 1973 में की गई। सम्मेलन का उद्देश्य इस विषय पर विचार विमर्श करना था कि तत्कालीन वैश्विक परिस्थिति में हिन्दी किस प्रकार सेवा का साधन बन सकती है।

अभी तक भारत सरकार द्वारा नौ विश्व हिंदी सम्मेलनों का आयोजन किया जा चुका है:

  1. पहला विश्व हिंदी सम्मेलन वर्ष 1975 में भारत में नागपुर में आयोजित किया गया था।
  2. दूसरा विश्व हिंदी सम्मेलन वर्ष 1976 में मॉरीशस में आयोजित किया गया।
  3. तीसरा विश्व हिंदी सम्मेलन 1983 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।
  4. चौथा विश्व हिंदी सम्मेलन 1993 में मॉरीशस में आयोजित किया गया था।
  5. पांचवा विश्व हिंदी सम्मेलन 1996 में त्रिनीदाद-टोबागो में आयोजित किया गया था।
  6. छठा विश्व हिंदी सम्मेलन 1999 में लंदन, ब्रिटेन में आयोजित किया गया था।
  7. सातवां विश्व हिंदी सम्मेलन 2003 में सूरीनाम में में आयोजित किया गया था।
  8. आठवां विश्व हिंदी सम्मेलन न्यूयार्क में 2007 में में आयोजित किया गया था।
  9. नौंवा विश्व हिंदी सम्मेलन 2012 में जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था।


भारत सरकार द्वारा आयोजित दसवां विश्व हिंदी सम्मेलन 10 से 12 सितंबर 2015 तक भोपाल (म.प्र.) में होगा।

इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप विश्व हिंदी सम्मेलन की वेब साइट देख सकते हैं।

 

अब बात करते हैं, 'अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन' (International Hindi Conference) की। इसका आयोजन बहुआयामी साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था सृजन-सम्मान, छत्तीसगढ़ व साहित्यिक वेब पत्रिका सृजनगाथा डॉट कॉम  द्वारा किया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन अभी तक रायपुर, बैंकाक, मारीशस, पटाया, ताशकंद (उज्बेकिस्तान), संयुक्त अरब अमीरात, कंबोडिया-वियतनाम, श्रीलंका, चीन तथा नेपाल में 10 अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलनों का आयोजन कर चुका है।

11वां अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन 28 जनवरी 2016 से 4 फरवरी, 2016 तक  ( विंध्य न्यूज़ नेटवर्क उ.प्र, व्यंग्य यात्रा, शिल्पायन नई दिल्ली, वैभव प्रकाशन, सद्-भावना दर्पण, छत्तीसगढ़ मित्र, तीसरा पक्ष, राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, प्रमोद वर्मा स्मृति संस्थान, छत्तीसगढ, प्रगतिशील लेखक संघ, भिलाई के सहयोग से) आयोजित किया जा रहा है ।

Back
 
Post Comment
 
Type a word in English and press SPACE to transliterate.
Press CTRL+G to switch between English and the Hindi language.
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश