प्रत्येक नगर प्रत्येक मोहल्ले में और प्रत्येक गाँव में एक पुस्तकालय होने की आवश्यकता है। - (राजा) कीर्त्यानंद सिंह।
 

चेहरे से दिल की बात | ग़ज़ल

 (काव्य) 
 
रचनाकार:

 अंजुम रहबर

चेहरे से दिल की बात छलकती ज़रूर है,
चांदी हो चाहे बर्क चमकती ज़रूर है।

दिल तो कई दिनों से कहीं खो गया मगर,
पहलू में कोई चीज़ धड़कती ज़रूर है।

कमज़र्फ कह रहे हो मगर ये भी जान लो,
हो आँख या शराब छलकती ज़रूर है।

ये और बात है कोई महसूस कर न पाये,
हर दिल में कोई आग भडकती जरूर है।

छुपती कभी नहीं है मोहब्बत छुपाये से,
चूड़ी हो हाथ में तो खनकती ज़रूर है।

हम झुक के मिल रहे हैं तो कमजोर मत समझ,
फलदार शाख हो तो लचकती ज़रूर है।

अल्फाज़ फूल ही नहीं कांटे भी हैं मगर,
अंजुम कहे ग़ज़ल तो महकती ज़रूर है।

                           -अंजुम रहबर

 

Back
 
Post Comment
 
Type a word in English and press SPACE to transliterate.
Press CTRL+G to switch between English and the Hindi language.
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश