अपनी सरलता के कारण हिंदी प्रवासी भाइयों की स्वत: राष्ट्रभाषा हो गई। - भवानीदयाल संन्यासी।
 

आज ना जाने क्यों

 (काव्य) 
 
रचनाकार:

 डॉ पुष्पा भारद्वाज-वुड | न्यूज़ीलैंड

आज ना जाने क्यों फिर से
याद आ गया
नानी का वह प्यार और दुलार।

भीतर के कोठारे में
ना जाने कब से छुपा कर रखी मिठाई
हमारे स्वागत के लिये।

धोती के पल्ले में बंधे कुछ सिक्के।

आँखों में भारी असीम ममता
एक बार फिर मिल लेने की चाह।

अनगिनत दुआओँ से भरा
उनका वह झुर्रियों भरा हाथ।

अगली गर्मियों की छुट्टियों में
फिर से आने का वह न्यौता।

सभी कुछ तो याद है मुझे।
बस एक बार
आँख बंद करने की ही तो देर है!

पुष्पा भारद्वाज-वुड
न्यूज़ीलैंड

 

Back
Posted By Anami Bhargava   on
Na Jane kyun kavita man ko chu Gaye. Hamari Nani jinhe ham mati Kahte the yaad taja ho aayee. Dr. Pushpa bhardwaj wood ko dhanyavad
 
Post Comment
 
Type a word in English and press SPACE to transliterate.
Press CTRL+G to switch between English and the Hindi language.
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश