अपनी सरलता के कारण हिंदी प्रवासी भाइयों की स्वत: राष्ट्रभाषा हो गई। - भवानीदयाल संन्यासी।
 

नभ में उड़ने की है मन में

 (बाल-साहित्य ) 
 
रचनाकार:

 आनन्द विश्वास (Anand Vishvas)

नभ में उड़ने की है मन में,
उड़कर पहुँचूँ नील गगन में।
काश, हमारे दो पर होते,
हम बादल से ऊपर होते।
तारों के संग यारी होती,
चन्दा के संग सोते होते।

बिन पर सबकुछ मन ही मन में,
नभ में उड़ने की है मन में।
सुनते हैं बादल से ऊपर,
ढ़ेरों ग्रह-उपग्रह होते हैं।
उन पर जाते, पता लगाते,
प्राणी, क्या उन पर होते हैं।

और धरा से, कितने उन में,
नभ में उड़ने की है मन में।
बहुत बड़ा ब्रह्माण्ड हमारा,
अनगिन सूरज,चन्दा, तारे।
कितने, सूरज दादा अपने,
कितने, मामा और हमारे।

कैसे जानूँ, हूँ उलझन में,
नभ में उड़ने की है मन में।
दादा-मामा के घर जाते,
उनसे मिलकर ज्ञान बढ़ाते।
दादी के हाथों की रोटी,
दाल,भात औ सब्जी खाते।

लोनी, माखन, मट्ठा मन में।
नभ में उड़ने की है मन में।

-आनन्द विश्वास
  ई-मेल: anandvishvas@gmail.com

Back
 
Post Comment
 
Type a word in English and press SPACE to transliterate.
Press CTRL+G to switch between English and the Hindi language.
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश