देशभाषा की उन्नति से ही देशोन्नति होती है। - सुधाकर द्विवेदी।
 

संदेश

 (काव्य) 
 
रचनाकार:

 रोहित कुमार 'हैप्पी' | न्यूज़ीलैंड

मुझे याद है वह संदेश -
'बुरा न सुनो, बुरा न कहो, बुरा न देखो!'

लेकिन...उनके कुकृत्य देख
कैसे अनदेखा करूं?

कोई 'निर्भया' पुकारे
तो
क्या अनसुना करुं?

जब अतिक्रमण हो, 
उत्पीड़न हो,
और.... 
'तुम्हारा कहा' भी गांठ बंधा हो, पर
फिर भी... 

तुम ही कहो
कैसे मौन रहूं?

- रोहित कुमार 'हैप्पी'

Back
 
Post Comment
 
Type a word in English and press SPACE to transliterate.
Press CTRL+G to switch between English and the Hindi language.
 

सब्स्क्रिप्शन

इस अंक में

 

इस अंक की समग्र सामग्री पढ़ें

 

 

सम्पर्क करें

आपका नाम
ई-मेल
संदेश